{"_id":"622ecd178f4b882f6808d7cc","slug":"laborer-killed-by-strangulation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: गला दबाकर की गई थी मजदूर की हत्या, पत्नी से बात करने से मना करने पर दोस्तों ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: गला दबाकर की गई थी मजदूर की हत्या, पत्नी से बात करने से मना करने पर दोस्तों ले ली जान
Mon, 14 Mar 2022 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:35 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर एक साईं धाम कॉलोनी में शुक्रवार रात पत्नी से बात करने से मना करने पर दोस्त ने मजदूर विनोद यादव (47) की हत्या की थी।
विज्ञापन
विनोद के दोस्त उमेश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की और फिर ठेले पर शव लादकर छिपाने ले जा रहा था। पुलिस ने विनोद के भाई कोईल यादव की तहरीर पर उमेश, ठोला मालिक प्रभु व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर प्रभु को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ठेले पर शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। शव की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि विनोद की गला दबाकर हत्या की गई थी। भाई कोईल यादव ने तहरीर देकर बताया कि विनोद के साथ बिहार निवासी उमेश मजदूरी करता था। वह अक्सर घर पर आता था, इस वजह से विनोद की पत्नी से उससे बातचीत भी हो जाती थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर शुक्रवार को विनोद का पत्नी से विवाद हो गया। फिर वह उमेश से पूछने के लिए उसके घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। आरोप है कि विनोद की हत्या उमेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी और फिर प्रभु के ठेले से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।