UP: रोपाई से इनकार करना मजदूर को पड़ा भारी, सगे भाइयों ने लाठी और फावड़े से वार कर मार डाला
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धान की रोपाई करने से मना करने पर वकील शर्मा की हत्या की गई। आरोपी सगे भाइयों पर हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में धान की रोपाई करने से मना करने पर एक मजदूर की लाठी और फावड़े से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों पर हत्या और मारपीट को का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, धनघटा के भरवल पर्वता गांव में सोमवार को सुबह आठ बजे वकील शर्मा (48) अपने खेत में धान की रोपाई करने गए थे। उनके साथ पत्नी, बेटी शन्नो, शालिनी और बेटा किशन भी थे। इसी दौरान गांव के विजय पाल पुत्र राकेश पाल अपने भाई अजय पाल के साथ पहुंचे। उन्होंने वकील शर्मा से अपने खेत में धान की रोपाई करने के लिए कहा।
इसे भी पढ़ें: CM योगी ने संपर्क स्मार्ट शाला- स्मार्ट ब्लॉक का किया शुभारंभ, बोले- बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल
वकील के मना करने पर दोनों भाई अपशब्द कहने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वकील के विरोध करने पर विजयपाल ने लाठी और अजयपाल ने फावड़े से हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने वकील शर्मा की पत्नी सुनीता और बच्चों की भी पिटाई की।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: नेपाल में बारिश थमने से कुछ राहत, नदियों में कटान की आफत
इसी बीच, वकील भागकर घर आ गए। दोनों भाई वकील का पीछा करते घर पहुंच गए और बुरी तरह से वकील की पिटाई की। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने वकील शर्मा को सीएचचसी मौलाली ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत करने के लिए घोषित कर दिया।