{"_id":"661c4096c8a6098d26095164","slug":"kushmi-enclave-will-be-14-storeyed-in-lachchipur-there-will-be-476-3-bhk-flats-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-525932-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लच्छीपुर में 14 मंजिला बनेगा कुश्मी इन्क्लेव... थ्री बीएचके के होंगे 476 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लच्छीपुर में 14 मंजिला बनेगा कुश्मी इन्क्लेव... थ्री बीएचके के होंगे 476 फ्लैट
Mon, 15 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो
जीडीए पांच एकड़ भूमि में लांच कर रहा कुश्मी इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग
आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अपार्टमेंट के निर्माण के लिए हो चुका है मृदा परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महत्वाकांक्षी ग्रुप हाउसिंग योजना कुश्मी इन्क्लेव की मिट्टी बहुमंजिली इमारतों का भार सहन करने में सक्षम है। मृदा परीक्षण रिपोर्ट के बाद अब जीडीए इस परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट गया है। लच्छीपुर में प्रस्तावित इस परियोजना के तहत पांच एकड़ भूमि पर 14 मंजिला कुल 17 इमारतें बनाई जाएंगी। इसमें थ्री बीएचके का कुल 476 फ्लैट बनाने की योजना है। आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही परियोजना के लिए टेंडर और अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गोरखपुर में आवास की मांग में काफी उछाल आया है। इसको देखते हुए जीडीए संभावनाओं की तलाश में जुटा हुआ है। कुछ दिन पहले जीडीए को गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर में विकसित ललितापुरम कॉलोनी के पास खाली पड़े पांच एकड़ भूमि की जानकारी हुई। इस भूमि का मामला कोर्ट में लंबित था। बीते 18 मार्च को जीडीए के पक्ष में निर्णय आया।
जीडीए ने अभियान चलाया कर भूमि पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने के बाद उसको ग्रुप हाउसिंग के तहत विकसित करने के लिए प्रयास तेज कर दिया। करीब पांच एकड़ भूमि पर जीडीए कुश्मी इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग परियोजना लांच करने की तैयारी में है। मृदा परीक्षण में भी यह भूमि बहुमंजिली इमारत के लिए पास हो गया। जीडीए अब स्ट्रक्चरल डिजाइन और ड्राइंग तैयार कराने में जुट गया है।
विज्ञापन
-- -- -
थ्री बीएचके के टाइप ए व बी श्रेणी के बनेंगे फ्लैट
प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया 4.72 एकड़ की इस परियोजना में 476 फ्लैट थ्री बीएचके श्रेणी के बनाए जाएंगे। इनमें टाइप ए श्रेणी के 336 और टाइप बी श्रेणी के 140 फ्लैट बनेंगे। बहुमंजिला भवन में बेसमेंट, स्टिल्ट और 14 मंजिला होगा। यहां फ्लैट मालिक और गेस्ट समेत 596 चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा पार्क, स्वीमिंग पूल, सामुदायिक भवन, किड्स प्ले एरिया, कामर्शियल स्पेस भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए एसटीपी और गारबेज कलेक्शन प्वाइंट का प्रावधान भी रहेगा। इसमें एक फ्लैट की कीमत 90 लाख से एक करोड़ के आसपास होगी।
-- --
कोट....
गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर में कुश्मी इन्क्लेव बहुमंजिली आवासीय परियोजना के लिए जमीन का सेम्पल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा स्ट्रक्चरल डिजाइन और ड्राइंग पर काम चल रहा है। आचार संहिता हटने के बाद यह प्रोजेक्ट लांच कराने की योजना है।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए