फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar will become a major center of Buddhist tourism

बौद्ध पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा कुशीनगर, बनेंगे रोजगार के नए अवसर

Thu, 25 Jun 2020 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar will become a major center of Buddhist tourism
सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ने के साथ ही यहां के पर्यटन व रोजगार क्षेत्र में बड़ा उछाल आएगा। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में तीन से चार गुना तक वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा रोजगार की तलाश में विदेश जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ये बातें बुधवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय कैबिनेट में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किए जाने के बाद पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुशीनगर को पर्यटन हब बनाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना बना रखी है।
विज्ञापन


अब तक कुशीनगर आने वाले बौद्ध पर्यटकों को पहले दिल्ली, फिर वहां से गोरखपुर होते हुए सड़क मार्ग से कुशीनगर आना पड़ता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने पर लोग यहां सीधे आएंगे और यहां से फिर अन्य बुद्ध पर्यटक स्थलों पर जाएंगे। इससे यहां पर्यटन से जुड़े उद्योगों में तेजी आएगी। इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र से रोजगार के लिए सऊदी अरब समेत अन्य देशों में जाने वाले नौजवानों को भी राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सांसद ने विरोधियों पर भी साधा निशाना

सांसद ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से विरोधी मानसिकता के लोगों को जवाब मिल गया है। एयरपोर्ट निर्माण में आई बाधाओं को दूर किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से स्टांप डयूटी में छूट, राज्यपाल की तरफ से नोटिफिकेशन, एयरपोर्ट तक का रास्ता, एयरपोर्ट के अंदर ध्वस्तीकरण, एटीसी बिल्डिंग के परिवर्तित ड्राइंग व निर्माण, फायर बिल्डिंग निर्माण आदि अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया गया है।

जो काम अपूर्ण हैं, उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा। सांसद ने कहा कि कुछ लोग केवल सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाते रहते हैं जिससे कार्य में बार-बार बाधा आती है। सांसद ने इस एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से भी महत्वपूर्ण बताया।

दो माह में पूरा होगा काम: डायरेक्टर
पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब देते हुए एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि एटीसी बिल्डिंग की परिवर्तित ड्राइंग के निर्माण का काम एक कंपनी को सौंप दिया गया है। दो माह में काम पूरा हो जाएगा। हवाई सेवा जल्दी शुरू कराने के लिए अभी पुराने टर्मिनल से ही काम होगा।

इसके अलावा अन्य कमियों को भी जल्दी दूर करा दिया जाएगा। इस मौके पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसडीएम देश दीपक सिंह, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, मनोनीत सभासद ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. टीएन राव, विनोद गिरी, राधेश्याम गोंड, भंते महेंद्र, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed