फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar: Prime Minister will strengthen international relations with Buddha's teachings

कुशीनगर : बुद्ध के उपदेशों से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रगाढ़ करेंगे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 को

Sun, 17 Oct 2021 02:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कसया (कुशीनगर)
अमर उजाला ब्यूरो, कसया (कुशीनगर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Oct 2021 02:24 PM IST
सार

हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट संगोष्ठी को भी पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसमें भारत-श्रीलंका समेत अन्य बुद्धिस्ट देशों के साथ प्रगाढ़ संबंधों पर वे विचार रखेंगे। इसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे व 25 डेलीगेट्स होंगे। 

विज्ञापन
Kushinagar: Prime Minister will strengthen international relations with Buddha's teachings
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे यहीं एयरलाइंस कंपनियों के सीईओ व टूर-ट्रेवल्स कंपनियों के संचालकों के साथ व्यवसाय व हवाई अड्डे के परिचालन को लेकर विचार-विमर्श भी करेंगे। इसी क्रम में पीएम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव से बुद्ध के उपदेशों के माध्यम से विभिन्न देशों से संबंधों को और प्रगाढ़ करेंगे। उम्मीद है कि लोकार्पण के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी आरंभ हो जाएंगी। 

विज्ञापन


लोकार्पण के तुरंत बाद पीएम की हवाई फ्लीट कुशीनगर पहुंचेगी। यहां मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना के बाद वे मंदिर परिसर में ही बने पंडाल में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट संगोष्ठी-2021 को संबोधित करेंगे। इसमें भारत-श्रीलंका समेत अन्य बुद्धिस्ट देशों के साथ प्रगाढ़ संबंधों पर वे विचार रखेंगे। इसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे व 25 डेलीगेट्स होंगे। 
विज्ञापन


उधर, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट संगोष्ठी -2021 को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं, अनुयायियों, उपासक-उपासिकाओं को बुलाया जा रहा है। संग्रहालय के अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट संगोष्ठी तीन दिवसीय है। 20 अक्तूबर से शुरू होकर यह 22 अक्तूबर चलेगी। इसमें बुद्ध धर्म व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा बोइंग बी-737 विमान
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एयर फ्लीट में शामिल वायुसेना का बोइंग बी-737 विमान उतरा। उसने लैडिंग व टेकऑफ का पूर्वाभ्यास किया तो अड्डे पर सुरक्षा संबंधी जांच भी किया।

विमान के पायलट ने टेक्निकल पहलुओं का अध्ययन किया। यह पूर्वाभ्यास 20 अक्तूबर को हवाई अड्डे का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बताया जा रहा है। इसके पूर्व भी इस विमान ने बीते सात जून को यहां लैडिंग कर सुरक्षा की जांच की थी।

लैंडिंग से पूर्व विमान ने रन-वे का दो चक्कर लगाया। पायलट ने इस दौरान लैंडिंग व टेकऑफ प्वाइंट और नेविगेशनल सिस्टम आदि की जांच की। एप्रन के चार नंबर प्वाइंट पर विमान पार्क कर पांच सदस्यीय चालक दल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से वार्ता की और टेक्निकल पहलुओं को समझा।


आधा घंटा एप्रन पर रुकने के बाद विमान दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर गया। बी-737 बोइंग विमान प्रधानमंत्री के हवाई बेड़े का विमान है। देश-विदेश में दौरे के लिए इस विमान का उपयोग प्रधानमंत्री के अतिरिक्त राष्ट्रपति व उप-राष्ट्रपति भी करते हैं। ऐसे में इस वीवीआईपी विमान के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरने से हलचल और तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed