{"_id":"61962591c5e59068eb1233dc","slug":"kushinagar-man-death-in-an-accident-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर का बोझ कम करने के लिए कमाने गया था दुबई, एक हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घर का बोझ कम करने के लिए कमाने गया था दुबई, एक हादसे में चली गई जान
Thu, 18 Nov 2021 03:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 03:36 PM IST
सार
14 नवंबर दिन रविवार को दोपहर में ड्यूटी के दौरान कंपनी का भारी गेट नथुनी शर्मा के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के लवंगिया डीह निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति दुबई में काम के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना आने के बाद से उनके घर में चीत्कार मची हुई है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग गांव के लवंगियाडीह निवासी नथुनी शर्मा (55) ढाई वर्ष पहले दुबई के अबूधाबी कमाने गए थे। वहां बढ़ई का काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि 14 नवंबर दिन रविवार को दोपहर में ड्यूटी के दौरान कंपनी का भारी गेट उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 15 नवंबर को नथुनी शर्मा के बड़े पुत्र नित्यानंद शर्मा के मोबाइल पर दुबई से फोन पर इसकी सूचना मिली। तब से उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सुशीला देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। नथुनी शर्मा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।