{"_id":"61b3a27eef825f501826ad37","slug":"kushinagar-latest-news-gorakhpur-news-gkp4194428122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन का पाइप फटने से गंडक नदी में फंसी नाव, सौ लोगों बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन का पाइप फटने से गंडक नदी में फंसी नाव, सौ लोगों बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन का पाइप फटने से गंडक नदी में फंसी नाव, सौ लोगों बचाया
नाव पर चार ट्रैक्टर ट्राली, 20 साइकिल और 15 बाइक भी है रखी
इंजन बंद होने के बाद नाव एक किमी बही, नेटवर्क नहीं होने से तीन घंटे तक संपर्क टूटा रहा
नदी के उस पर गए थे खेती करने, लोगों को बाहर निकलाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी/दुदही(कुशीनगर)। गंडक नदी पार करते समय शुक्रवार शाम करीब चार बजे बरवापट्टी घाट के पास नाव के डीजल इंजन की पाइप फट गई। इस कारण नाव बीच नदी में फंस गई है। नाव में 100 से अधिक लोग सवार हैं। नाव पर चार ट्रैक्टर ट्राली, 20 साइकिल और 15 से अधिक बाइक भी रखी हैं। लगभग तीन घंटे बाद एसपी के निर्देश पर एसओ बरवापट्टी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। रात 11 बजे तक बचाव कार्य जारी था।
जानकारी के अनुसार, पिपरही, बैकुंठपुर कोठी और आसपास के 100 से अधिक लोग बरवापट्टी घाट से बड़ी नाव में सवार होकर रेता में खेती करने गए थे। यह लोग शाम को नाव से लौट रहे थे। जैसे ही नाव चली इंजन का पाइप फट गया। इसी बीच नाव बह कर एक किलोमीटर दूर किसुनवा के पास पहुंच गई। इस जगह पर मोबाइल फोन का नेटवर्क नहीं होने के कारण लोगों से संपर्क टूट गया और लोग नाव में फंसे रहे। लगभग तीन घंटे बाद नाव में सवार एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में नेटवर्क आया तो उसने घरवालों को सूचना दी। उसके घरवालों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू को दी। लल्लू ने सूचना एसपी को दी। एसपी ने बरवापट्टी एसओ को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया। एसओ बरवापट्टी सुरेश चंद राव सिपाहियों और ग्रामीणों की मदद से आठ बजे से नाव को तलाशना शुरू किए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद नाव का पता चला। फिर लोगों को बचाने का कार्य जारी है।