{"_id":"5f4c96894854917a86135886","slug":"kushinagar-international-airport-complete-construction-of-15-october-cm-yogi-adityanath-gave-instructions-to-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने कमिश्नर को दिया निर्देश, कहा- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण 15 अक्तूबर तक पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने कमिश्नर को दिया निर्देश, कहा- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण 15 अक्तूबर तक पूरा करें
Mon, 31 Aug 2020 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कमिश्नर जयंत नार्लीकर को कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य हर हाल में 15 अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों को शनिवार को ही मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि इसी साल 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सेवाएं शुरू होंगी। लिहाजा, काम जल्दी पूरा कराया जाए। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करनी है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट स्टेशन के आसपास बड़ी आबादी रहती है। सुरक्षा एक बड़ा और संवेदनशील पहलू होगा क्योंकि कुशीनगर एयरपोर्ट इस अंचल का पहला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। सीएम जल्द ही निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
15 अक्तूबर तक बनाएं धर्मशाला बाजार से 10 नंबर बोरिंग तक फोरलेन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की और सड़क निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि असुरन-महराजगंज फोरलेन और गोरखपुर -देवरिया मार्ग का निर्माण नवंबर तक हर हाल में पूरा कराएं। मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का एक फेज धर्मशाला बाजार से 10 नंबर बोरिग तक 15 अक्तूबर तक पूरा कराने की समयसीमा भी मुख्यमंत्री ने तय की है।
मार्च तक पूरा करें गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के दो लेन
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के दो लेन का निर्माण मार्च तक पूरा कराएं। सड़क को कम से कम ऐसा तो बनाए की आवागमन बाधित न हो।
मार्च तक पूरा करें गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के दो लेन
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के दो लेन का निर्माण मार्च तक पूरा कराएं। सड़क को कम से कम ऐसा तो बनाए की आवागमन बाधित न हो।