{"_id":"5fbb6be536cb73134040176e","slug":"kushinagar-express-train-name-change-now-run-will-kushinagar-covid-special-from-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कोविड स्पेशल बनकर चलेगी कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने लिया ये खास फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोविड स्पेशल बनकर चलेगी कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने लिया ये खास फैसला
Mon, 23 Nov 2020 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व और वैवाहिक कार्यक्रमों में आए लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई के लिए चल रही कुशीनगर स्पेशल ट्रेन को अब आगे भी चलाया जाएगा। लेकिन अब इसका नाम कुशीनगर कोविड स्पेशल हो जाएगा। ट्रेन का नंबर भी पुराना ही 01515, 01516 रहेगा और स्टॉपेज व कोच की संख्या में भी बदलाव नहीं करेंगे।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने देशभर में रोजाना चलने वाली ट्रेनों को अब कोविड स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाने का निर्णय लिया है। जिन ट्रेनों को 30 नवंबर तक ही चलाने का आदेश था उन्हें इसमें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर से चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को ही इसमें शामिल किया गया है। अब इस ट्रेन को अगले आदेश तक चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के ही लगेंगे। इसके यात्रियों को पूर्व की तरह कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
आज चल सकती है जम्मूतवी स्पेशल
पंजाब आंदोलन के खत्म होने के बाद पिछले कई दिनों से निरस्त चल रही जम्मूतवी स्पेशल के चलने की उम्मीद बढ़ गई है। आज यह ट्रेन चल सकती है। ट्रेन के शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वालों को सीधे जम्मू पहुंचने के लिए दिक्कत नहीं होगी।