फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar Administration high alert due to coronavirus

Corona in UP: पड़ोसी जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, ऐसे हो रही है सीमा पर तलाशी

Fri, 01 May 2020 04:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar Administration high alert due to coronavirus
सुकरौली बार्डर पर जायजा लेते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम कोशिशों के बावजूद इसका खतरा कम नहीं हो रहा है। अब तक इस बीमारी से सुरक्षित रहे कुशीनगर जनपद में सभी पड़ोसी जिलों में इस मर्ज के संक्रमित पाए जाने के बाद खतरा और बढ़ गया है। इसे लेकर हर किसी की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए जांच-पड़ताल तेज कर दिया है। सभी बार्डर वाले इलाकों को सील कर दिया गया है तथा वाहनों की एक-एक कर सघन तलाशी ली जा रही है। एंबुलेंस पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर से लगने वाले सुकरौली बार्डर पर डीएम और एसपी सुबह ही पहुंच गए और जांच-पड़ताल तेज कर दी। कोरोना मुक्त घोषित हो चुके पड़ोसी जनपद महराजगंज में फिर से इस रोग का संक्रमित पाए जाने के बाद चिंता काफी बढ़ गई है। इससे पहले महराजगंज में छह संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

इसी तरह जनपद की सीमा से सटे गोरखपुर, देवरिया और बिहार के गोपालगंज व पश्चिमी चंपारण जनपद में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ सुकरौली बार्डर पर गोरखपुर से लगने वाली सीमा पर शुक्रवार को सुबह पहुंचकर सघन जांच-पड़ताल की। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि पड़ोसी जनपदों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इसके संक्रमण से बचाव के लिए सक्रियता और बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ, गहन तलाशी और हेल्थ चेकअप के बाद आगे बढ़ने दिया जा रहा है। केवल एनएच-28 का रास्ता खुला है। इस पर भी जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद को पूरी तरह सील कर दिया गया है। ऐसे में यहां आने का केवल एक ही मार्ग हाईवे बचा है। उस पर बार्डर वाले इलाकों में एक-एक वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही हर एंबुलेंस पर नजर रखी जा रही है। बैंक ड्यूटी और अन्य कार्यों से जनपद से बाहर आने-जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed