{"_id":"6a9b2e339820544c6c068217","slug":"krishna-kanhai-is-born-songs-of-celebration-ring-out-in-every-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440699-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर बाजे बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर बाजे बधाई
Sat, 05 Sep 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्षनगरी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शाम से ही श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन व झांकी देखने निकल पड़े। शुक्रवार रात 12 बजते ही मंदिरों में शंख-घड़ियाल गूंज उठे और चारों ओर कृष्ण के जयकारे सुनाई देने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। मंदिर से लेकर घर तक कृष्ण कन्हाई की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरी गोरक्षनगरी भक्ति और उल्लास में डूब गई। आधी रात को नंदलाल के जन्म के साथ ही मंदिरों व घरों में जन्मोत्सव की खुशियां छा गईं। गीता वाटिका, गोलघर स्थित जलकल भवन, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, इस्कॉन की ओर से पादरी बाजार, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तारामंडल, पुलिस लाइंस, 26वीं वाहिनी पीएसी कैंप और गोपाल मंदिर समेत शहर के कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन हुए।
इसके अलावा घरों, गली-मोहल्लों और मंदिरों में भी लोगों ने आकर्षक झांकियां सजाईं।