फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   krishak express belated 1:30 hours due to engine fail in bhatni jn.

कृषक एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट हुई ट्रेन

Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
krishak express belated 1:30 hours due to engine fail in bhatni jn.
कृषक एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट हुई ट्रेन
विज्ञापन

देवरिया। वाराणसी सिटी से लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मंगलवार की रात में भटनी रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही। यात्री उमसभरी गर्मी से परेशान हो गए।

वाराणसी सिटी से गोरखपुर को जाने वाली कृषक एक्सप्रेस सदर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन का इंजन भटनी में अचानक खेल हो गया। उसके चलते डेढ़ घंटे तक भटनी स्टेशन पर रुकी रहे यात्रियों को जब पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। वह बाहर निकल कर इंजन के पास पहुंच गए। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी तो मालगाड़ी का इंजन जोड़कर रवाना किया गया। गर्मी के मौसम में काफी समय तक ट्रेन रुकी रहने के कारण यात्रियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। इतना ही नहीं, कई यात्रियों का कहना था कि उनको गोरखपुर से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन डेढ़ घंटे विलंब हो जाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई है। इसमें सवार कई परीक्षार्थी भी काफी परेशान दिखे, जिनकी लखनऊ में एमटीएस की परीक्षा बुधवार को होने वाली है। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed