{"_id":"6114f99a8ebc3e0d5a701857","slug":"kotedar-died-due-to-electric-wire-falling-on-tree-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बिजली के तार पर गिरा पेड़, चपेट में आने से कोटेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बिजली के तार पर गिरा पेड़, चपेट में आने से कोटेदार की मौत
Thu, 12 Aug 2021 04:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:06 PM IST
सार
साइकिल से हाटा की ओर आ रहे थे कोटेदार जयश्री पासवान। हाटा नगर के पिपरा कपूर मोहल्ले की घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के नगरपालिका के पिपरा कपूर मोहल्ले में गुरुवार को एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे तार सहित पेड़ और पोल जमीन पर गिर गया। पोल की चपेट में आने से मोहल्ले के कोटेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कपूर निवासी 55 वर्षीय जयश्री पासवान पेशे से कोटेदार थे। वह गुरुवार को दिन के लगभग 11 बजे किसी कार्य से हाटा जा रहे थे। वह साइकिल से अभी अपने घर से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि सड़क के किनारे स्थित एक बड़ा पेड़ वहां से गुजर रहे बिजली के तार पर गिर गया।
यह देखकर जयश्री पासवान उससे बचने के लिए पीछे की ओर भागे, तब तक पोल उनके ऊपर आ गिरा। पोल से उनके सिर में गंभीर चोट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तसल्ली के लिए परिजन उन्हें हाटा सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।