फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know online when parcel special train will pass through your station during lockdown

ऑनलाइन जानिए, आपके स्टेशन से कब गुजरेगी ये स्पेशल ट्रेन, मंगा सकते हैं सामान

Fri, 10 Apr 2020 12:34 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Know online when parcel special train will pass through your station during lockdown
- फोटो : PTI

अब आप ऑनलाइन जान सकते हैं कि आपके नजदीकी स्टेशन से कौन सी पार्सल स्पेशल ट्रेन कब गुजरेगी। रेलवे ने पहली बार सभी पार्सल ट्रेनों का ब्यौरा अपनी ऑनलाइन व्यवस्था नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


अभी तक सवारी गाड़ियों का ही ब्यौरा ऑनलाइन देखा जा सकता था। पार्सल स्पेशल में छोटा सामान भी पार्सल घर से बुक कर भेज सकते हैं। स्टेशन पर बिना मास्क लगाए प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे ने पूरे देश में पार्सल स्पेशल ट्रेन चला रखी हैं। मसलन, हर जोन में कम से कम एक ट्रेन चल रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में मंडुआडीह से काठगोदाम के लिए गोरखपुर के रास्ते ट्रेन चलाई जा रही है। इसी तरह गुवाहाटी-नई दिल्ली स्पेशल भी गोरखपुर होकर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आ सकता है 26 टन माल

वहीं गोरखपुर से यशवंतपुर के लिए भी एक पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में दो कोच लगाए गए हैं और उनमें 26 टन माल लोड किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सूचनाएं ऑनलाइन होने से लोगों को काफी सूहलियत होगी। घर बैठे वे पार्सल एक्सप्रेस के बारे में सूचनाएं जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed