{"_id":"5f605d258ebc3ec0491508a5","slug":"know-green-vegetables-prices-down-in-gorakhpur-gave-relief-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: हरी सब्जियों ने दी लोगों को राहत, जानिए कितनी गिर चुकी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: हरी सब्जियों ने दी लोगों को राहत, जानिए कितनी गिर चुकी है कीमत
Tue, 15 Sep 2020 11:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
आलू और प्याज के लगातार बढ़ रहे दाम से रसोई का बजट भले ही बिगड़ा गया हो, लेकिन इन दिनों हरी सब्जियां लोगों को राहत दे रही हैं। हरी सब्जियों के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह में हरी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए हैं।
विज्ञापन
महेवा मंडी के थोक सब्जी व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश में कमी आई है। इसका असर मंडी में देखने को मिल रहा है। महेवा मंडी में इन दिनों सब्जियों की आवक बढ़ गई है। पिछले महीने ज्यादा बारिश होने के कारण हरी सब्जियां खेत में खराब हो गई थीं। जिससे सब्जियों की आवक कम हो गई थी और दाम भी काफी बढ़ गए थे।
विज्ञापन
फुटकर सब्जी व्यापारी सुनील ने बताया कि हरी सब्जियों के दाम में इन दिनों काफी कमी आ गई है। ऐसे में लोग आलू-प्याज से ज्यादा हरी सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी थोक फुटकर
परवल 25-40 40-60
भिंडी 12-14 20-24
नेनुआ 12-14 20-25
बैंगन 12-18 25-30
करेला 15-18 30-35
बोड़ा 18-20 30-40
गोभी 40-50 80-100
पत्ता गोभी 30-35 50-60
लौकी 12-14 16-20
टमाटर 35-40 50-60
नोट: हरी सब्जियों के दाम प्रति किलोग्राम में