फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know dates and festivals will happen on last ten days of December 2020

दिसंबर 2020: जानिए इन दस दिनों में किस तारीख को होंगे कौन से व्रत और त्योहार

Tue, 22 Dec 2020 07:29 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Know dates and festivals will happen on last ten days of December 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
वर्ष 2020 के दिसंबर माह को समाप्त होने में सिर्फ 10 दिन ही शेष हैं, दिसंबर के इन बचे हुए तिथियों में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं।
विज्ञापन


22 दिसंबरः मासिक दुर्गाष्टमी
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अर्थात 22 दिसंबर को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व होता है।

25 दिसंबरः मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, क्रिसमस
मोक्षदा एकादशीः इस साल की अंतिम एकादशी मोक्षदा एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से श्रद्धालु के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही अंत समय में उसे भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गीता जयंती: 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को गीता का उपदेश दिया था। इस वजह से इस तिथि को गीता जयंती के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन

27 दिसंबरः प्रदोष व्रत, शुक्ल पक्ष

क्रिसमस: क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। मसीही समाज के लोग इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस मनाते हैं। इस दिन मसीही समुदाय के लोग गिरजाघरों में यीशु मसीह के समक्ष प्रार्थना करते हैं, एक दूसरे को उपहार देते हैं और केक खिलाते हैं।

प्रदोष व्रत: वर्ष 2020 का अंतिम प्रदोष व्रत 27 दिसंबर को है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रदोष के दिन शिव परिवार की पूजा करना कल्याणकारी होता है।

29 दिसंबर: दत्तात्रेय जयंती
दत्तात्रेय जयंती: इस वर्ष दत्तात्रेय जयंती 29 दिसंबर को है। दत्तात्रेय जयंती को दत्त जयंती भी कहते हैं। भगवान दत्तात्रेय को भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु तीनों की प्रतिरूप माना जाता है। वे तीनों के अवतार माने जाते हैं।

30 दिसंबर: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा: इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर को है। इस दिन व्रत रखने तथा स्नान, दान, पुण्य आदि का महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed