फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know about Gorakhpur mahotsav where parking vehicle and route diversion

गोरखपुर महोत्सव में जाना है तो पढ़िए ये खबर, जानिए किधर से जाएं और कहां खड़ा करें वाहन

Mon, 11 Jan 2021 08:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Know about Gorakhpur mahotsav where parking vehicle and route diversion
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के लिए 12 जनवरी से 13 जनवरी तक सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

  • वाराणसी, लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन जो रेलवे रोडवेज बस स्टेशन पर जाएंगे वह अमर उजाला तिराहा से दाएं मुड़कर देवरिया बाईपास, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, छात्रसंघ चौराहा होकर रेलवे बस स्टेशन पर आएंगे और वहीं से जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • लखनऊ, वाराणसी से आने वाले वाहन जो फरेंदा की ओर जाना चाहते है वह कालेसर सहजनवां से फोरलेन से मुड़कर चिउटहा होकर जाएंगे और उसी रास्ते लौटेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • देवरिया, कुशीनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  रोडवेज की बसें कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर होकर जाएंगी और आएंगी।


इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

  • हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
  • पैडलेगंज चौराहे से नौकायन की तरफ बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।


 

इन रास्तों से नौकायन और महोत्सव में जाना होगा

  • पैडलेगंज चौराहा से चंपा देवी, नौकायन जाने वाले वाहन दाएं लेन से जाएंगे और आएंगे।
  • पैडलेगंज चौराहा से चंपा देवी, नौकायन जाने वाले वीवीआईपी, वीआईपी और अधिकारियों के वाहन बाएं लेन से जाएंगे और आएंगे।
  • नौकायन की ओर से महोत्सव में आने वाले वाहन बाएं लेन से आएंगे और जाएंगे
  • जिन वाहनों को गोरखपुर महोत्सव में नहीं जाना वे पैडलेगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, अन्य मार्गों का प्रयोग करेंगे।

यहां पर होगी पार्किंग
  • मुख्यमंत्री की फ्लीट चंपा देवी पार्क से गेट नंबर तीन के अंदर जाएगी।
  • महोत्सव में आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी, अधिकारियों के वाहन चंपा देवी पार्क के गेट तीन से प्रवेश कर अधिकारी, वीआईपी को उतारकर चंपा देवी गेट नंबर चार के अंदर पार्क होंगे।
  • महोत्सव में आने वाले लोगों के चार पहिया और दो पहिया वाहन एवं स्टॉल वालों के मालवाहक वाहन एसटीपी के सामने बाएं लेन पर खाली मैदान में पार्क होंगे।
  • महोत्सव में आने वाले लोगों के वाहन गेट नंबर एक से प्रवेश कर सकेंगे।
  • मुक्ता काशी मंच पर आयोजित कार्यक्रमों में आने वाले वीआईपी, अधिकारियों के वाहन मुख्य गेट के अंदर पार्क होंगे।
  • मुक्ता काशी में आने वाले सामान्य लोग पश्चिम गेट से प्रवेश कर अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • एनेक्सी भवन में आने वाले वाहन सामने खाली स्थान पर पार्क होंगे।
  • महंथ दिग्विजयनाथ पार्क में आने वाले वाहन नौकायन तिराहा के सामने खाली स्थान पर पार्क होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed