फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Knife attack during land measurement, three people injured

Gorakhpur News: गोरखपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान चाकूबाजी, तीन लोग घायल

Mon, 09 Oct 2023 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि चाकूबाजी की सूचना मिली है। घायलों को प्राथमिक की इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी, रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Knife attack during land measurement, three people injured
पीपीगंज में मारपीट में घायल

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के बढ़नी गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान बवाल हो गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही लेखपाल पैमाइश करने पहुंच गए और फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर है कि लेखपाल की लापरवाही की पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बढ़नी गांव निवासी श्रीपत गौड़ (66) का गांव में जमीन खरीदने वाले खोराबार के सूबा बाजार निवासी अरविंद गुप्ता से विवाद है। दोनों के बीच में जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ने तहसील में आवेदन दिया था। रविवार को छुट्टी के दिन ही लेखपाल पैमाइश करने पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने गांव में विवाद होने की आशंका और पैमाइश की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। पैमाइश जैसे ही शुरू हुई श्रीपत और अरविंद के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।
घटना में अरविंद गुप्ता, श्रीपत और उनके बेटे जयप्रकाश चाकू लगने से घायल हो गए। विवाद के बाद लेखपाल फरार हो गया। इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी। इसी बीच गांव के एक शख्स ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि चाकूबाजी की सूचना मिली है। घायलों को प्राथमिक की इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी, रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed