{"_id":"6460fe338b855b6c490638c7","slug":"kidnapped-teenager-returning-after-cooking-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-167469-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाना बनाकर लौट रही किशोरी को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाना बनाकर लौट रही किशोरी को किया अगवा
विज्ञापन
- कैंट पुलिस नामजद अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के एक घर में खाना बनाकर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी रविवार को लापता हो गई। मां का आरोप है कि पास का ही रोहित ने अपने माता-पिता व चाचा की मदद से भगा ले गया है। आरोप है कि घर पर जाकर पूछने पर युवक के घरवालों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर अपहरण और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तहरीर में लिखा है कि बेटी पास के घर में तीन हजार रुपये महीने पर काम करती है। वह रोजाना सुबह सात बजे जाती है और 8:30 बजे तक चली आती है। रविवार को भी वह खाना बनाने गई थी, लेकिन 10 बजे तक नहीं लौटी।
इसके बाद तलाश शुरू की गई तो पता चला कि रोहित अपने घरवालों की मदद से उसे भगा ले गया है। रोहित के घर जाकर पूछने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।