{"_id":"64eda697558d6726d70a49c6","slug":"khorabar-township-and-medicity-scheme-people-will-get-ownership-of-houses-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: अवैध मकानों का ठप्पा हटेगा, कहलाएंगे असल मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: अवैध मकानों का ठप्पा हटेगा, कहलाएंगे असल मालिक
Tue, 29 Aug 2023 02:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:45 PM IST
सार
सचिव ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के मकान को तोड़ा नहीं जाएगा। आबादी को छोड़कर योजना का काम भी शुरू कराया जा चुका है। मकानों का मालिकाना हक दिलाने में अभी वक्त लगेगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाएगा। इस प्रस्ताव को दोबारा बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। अधिग्रहित क्षेत्र में मकानों और जमीनों को बचाने के लिए लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम के निर्देश पर प्रभावितों को राहत मिली। जीडीए अधिकारियों ने मकानों को सुरक्षित करते हुए जमीनों का उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। मकानों का मालिकाना हक पाने के लिए लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सोमवार को जंगल सिकरी सैनिक नगर कॉलोनी और खोराबार उर्फ सूबा बाजार के मकान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय नारायण मिश्र की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल जीडीए उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में लोगों ने सचिव उदय प्रताप सिंह से मिलकर अपनी बात रखी। इस दौरान लोगों ने सीएम योगी, सांसद रवि किशन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और जीडीए अधिकारियों का आभार जताते हुए मकानों का मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बीआरडी स्टाफ की मिलीभगत से गैंग चला रहा था निगम कर्मी, गिरफ्तार; ऐसे करता था खेल
विज्ञापन
लोगों को सचिव ने आश्वस्त किया कि किसी के मकान को तोड़ा नहीं जाएगा। आबादी को छोड़कर योजना का काम भी शुरू कराया जा चुका है। मकानों का मालिकाना हक दिलाने में अभी वक्त लगेगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाएगा। इस प्रस्ताव को दोबारा बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद शासन को पत्र भेजा जाएगा। भवन मालिकों को कुछ शुल्क के साथ मानचित्र भी स्वीकृत कराए जाएंगे। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: भाई के डॉक्टर बनने के सपने के लिए छोटी बहन ने भुला दिए अपने अरमान, मिशाल हैं 'मंजूलता'
सचिव से मिलने पहुंचे लोगों में विकास पांडेय, अर्जुन पासवान, रामप्रकाश तिवारी, योगेंद्र पांडेय, रविंद्र नाथ पांडेय, रामदुलारे, कमलेश राय, मृत्युजंय भूषण मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, वीपी सिंह, दिग्विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्रा आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें: भाई के डॉक्टर बनने के सपने के लिए छोटी बहन ने भुला दिए अपने अरमान, मिशाल हैं 'मंजूलता'
सचिव से मिलने पहुंचे लोगों में विकास पांडेय, अर्जुन पासवान, रामप्रकाश तिवारी, योगेंद्र पांडेय, रविंद्र नाथ पांडेय, रामदुलारे, कमलेश राय, मृत्युजंय भूषण मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, वीपी सिंह, दिग्विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्रा आदि शामिल रहे।