फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khesari mixed in Arhar...profit of Rs 2500 per quintal

Gorakhpur News: अरहर में खेसारी की मिलावट...प्रति क्विंटल 2500 रुपये का मुनाफा

Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Khesari mixed in Arhar...profit of Rs 2500 per quintal
महराजगंज। अरहर में खेसारी की दाल मिलाकर धंधेबाज मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। गोरखपुर से मिलावटी दाल मंगाई जा रही है। प्रत्येक दिन करीब 350 टन दाल जिले में खपत हो रही है। खेसारी की दाल 55 से 60 रुपये प्रति किलो मिल जाती है। इसे अरहर की दाल में मिलाकर धंधेबाज 20 से 25 प्रति किलो मुनाफा कमा रहे हैं। इस तरह से प्रति क्विंटल 2,500 रुपये का मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में दलहन का 25,000 हेक्टेयर का रकबा है। सबसे अधिक मटर व मसूर की बुआई होती है। अरहर का रकबा महज 400 से 500 हेक्टयर है। औसतन एक हेक्टेयर में 15 से 20 क्विंटल अरहर का उत्पादन होता है। इस तरह से एक सीजन में अरहर 6,000 क्विंटल पैदा होता है। जिले में उत्पादन क्षमता कम होने के कारण बाहर से ही दाल मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसमें मिलावट की आशंका अधिक रहती है। इसका फायदा धंधेबाज उठाते हैं। मिलावट के इस खेल में शुद्धता से कारोबार करने में कारोबारी परेशान रहते हैं क्योंकि मिलावट खोर उनसे सस्ती दर पर दाल बेचते हैं। ग्राहक इस खेल को समझ नहीं पाते हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य देश से मिलावटी दाल उत्तर प्रदेश में आ रही है। इसकी पहचान आसानी से नहीं की जा सकती है। दाल को शुद्ध समझ कर लोग खरीदते हैं लेकिन असल में उसमें मिलावट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, खेसारी, सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। महराजगंज के ज्यादातर कारोबारी गोरखपुर मंडी से खरीदारी करते हैं। गोरखपुर में मिलावटी दाल बिक्री होने की बात सामने आई है। आशंका है कि महराजगंज की मंडी में भी मिलावट वाली दाल आ चुकी है। बाजार में 100 रुपये लेकर 120 रुपये तक प्रति किलो की अरहर की दाल उपलब्ध है। विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि दाल को खरीदते समय बारीकी से देखना चाहिए।

हालांकि मिलावटी दाल की बिक्री रोकने के लिए अब व्यापारी खुद सतर्क हो रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ धंधेबाजों की वजह से पूरे व्यापार को लोग शक की निगाह से देखने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed