फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khalilabad Bahraich new rail line land acquisition work completed from six villages

Gorakhpur News: खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन, छह गांवों से भूमि अधिग्रहण का काम पूरा

Sat, 25 Mar 2023 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक 55 किमी लंबी रेल लाइन के लिए करीब 82 गांवों की लगभग 260 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। पूर्वोत्तर रेलवे ने संतकबीर नगर को 110 तथा सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन को 55 करोड़ आवंटित कर दिया है।

विज्ञापन
Khalilabad Bahraich new rail line land acquisition work completed from six villages
रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को बांसी के छह गांवों की 11.3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया। रेलवे प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कराकर अधिग्रहीत भूमि को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक 55 किमी लंबी रेल लाइन के लिए करीब 82 गांवों की लगभग 260 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। पूर्वोत्तर रेलवे ने संतकबीर नगर को 110 तथा सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन को 55 करोड़ आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि खलीलाबाद से बांसी के मध्य भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। इसके साथ ही टेंडर की भी प्रक्रिया चल रही है, ताकि भूमि मिलते ही कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोरखपुर से बहराइचल के लिए जल्द शुरू होगी सीधी रेल सेवा

गोरखपुर से बहराइच के लिए जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेल प्रबंधन को कोई नई ट्रेन चलाने की जरूरत नहीं होगी। गोरखपुर से बनारस जाने वाली एक्सप्रेस को बहराइच तक चलाया जाएगा। साथ ही गोरखपुर से आसनसोल तक चल रही आसनसोल एक्सप्रेस को भी बढ़ाकर बहराइच तक किए जाने की तैयारी है।

दरअसल गोरखपुर जंक्शन पर लगतार ट्रेनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्टेशन प्रबंधन गोरखपुर में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों को आगे के स्टेशनों पर बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। इससे जहां दूसरे स्टेशनों पर ट्रेनों का विकल्प बढ़ जाएगा, वहीं जंक्शन से ट्रेनों का लोड भी कुछ हल्का हो जाएगा। गोरखपुर का प्लेटफार्म भी महज 10 मिनट में खाली हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed