फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khajni MLA and his son accused of taking possession of land

यूपी: भाजपा विधायक और उनके बेटे पर जमीन कब्जा करने का आरोप, मुख्यमंत्री कैंप में हुई शिकायत

Wed, 20 Jan 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 09:42 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत
  • विधायक बोले-आरोप बेबुनियाद, जमीन मेरी, 17 जनवरी से लखनऊ में हूं

विज्ञापन
Khajni MLA and his son accused of taking possession of land
भाजपा विधायक संत प्रसाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संत प्रसाद और उनके बेटे पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के केदारनाथ गुप्ता ने इस संबंध में गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने एसडीएम खजनी को जमीन चिह्नित कराकर मामले का निस्तारण करने को कहा है। केदारनाथ गुप्ता ने बीते 19 जनवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव में आराजी संख्या 287 में 0.077 हेक्टेअर जमीन है। वर्तमान में काबिज दाखिल हैं।
विज्ञापन


18 जनवरी को विधायक संत प्रसाद 200 सहयोगियों और पुत्र संजय कुमार के साथ पहुंचे और उनकी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराने लगे। इस संबंध में 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई, मगर विधायक का मामला जानकर बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संशय है तो शिकायतकर्ता जमीन के कागजात दिखाएं: विधायक
खजनी विधायक संत प्रसाद ने कहा कि 17 जनवरी से बैठक के सिलसिले में लखनऊ में हूं। मौके पर मेरी नौ डिसमिल जमीन है, जो खरीदी है। खारिज-दाखिल भी हो चुका है। अगर शिकायतकर्ता को किसी तरह का संशय है तो वह अपनी जमीन के कागजात दिखाएं। पैमाइश कराएं। अगर उनकी जमीन पर रहने या खेती करने से कोई रोके तो मुझे बताएं, मैं खुद सहयोग करूंगा। मगर अनर्गल आरोप लगाना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed