फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khadda BJP MLA video viral on social media at Kushinagar

विधायक के बिगड़े बोलः 'माननीय गृह मंत्री जी बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह को रोकवा दीजिए और कटवा दीजिए इनको'

Thu, 06 May 2021 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 May 2021 04:51 PM IST
सार

खड्डा विधायक का एक दिन पुराना वीडियो हो रहा वायरल, विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लोड किया है इस वीडियो को

विज्ञापन
Khadda BJP MLA video viral on social media at Kushinagar
भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर भाजपा की तरफ से बुधवार को कुशीनगर में नेताओं ने एक घंटे का धरना दिया था। गोरखपुर में अपने आवास के निकट धरना दे रहे खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है, जिसमें वे पश्चिम बंगाल में घुस आए बांग्लादेशी लोगों को कटवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


06 मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में पहले चार मिनट तक विधायक की भाषा बड़ी संयमित हैं लेकिन अचानक उनकी भाषा बदल जाती है। पश्चिमी बंगाल का जिक्र करते हुए विधायक कहते हैं कि दीदी आपको जीत मुबारक लेकिन गृह मंत्री जी अगर कार्यकर्ताओं की हत्या नहीं रुकी तो शपथ ग्रहण समारोह को रोकवा दीजिए, आगे टलवा दीजिए और कटवा दीजिए टीएमसी के गुंडों को, देश में घुस आए बांग्लादेशी गुंडो को।
विज्ञापन


गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हुए हमले के बाद यह पोस्ट अधिक लाइक व शेयर किया जाने लगा है। विधायक ने यह पोस्ट बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली थी। इस संबंध में विधायक का कहना है कि पश्चिमी बंगाल में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पहली बार चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक प्रतिशोध वश घर जलाने, हत्या करने व महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का मामला सामने आया है। टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को मारकर जीत का जश्न मना रहे हैं। आश्चर्य तो यह है कि भाजपा की जीत पर लोकतंत्र को खतरा बताने वाले पश्चिम बंगाल में हो रही गतिविधियों पर चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed