फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kerala Governor Arif Mohammed Khan visit gorakhpur for two days

Gorakhpur News: केरल के राज्यपाल बोले, दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बन रहा यूपी

Sat, 07 Jan 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे केरल के राज्यपाल सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश की सरकार अपनी मौजूदगी से नहीं बल्कि इकबाल से चलती है। इसी से वह जनता के बीच भरोसा कायम करती है।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammed Khan visit gorakhpur for two days
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश और अपने शहर को खूब सजाया और संवारा है। वह विकास की राह पर प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया है। विकास और कानून व्यवस्था के मामले में यूपी दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बन रहा है।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे केरल के राज्यपाल सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश की सरकार अपनी मौजूदगी से नहीं बल्कि इकबाल से चलती है। इसी से वह जनता के बीच भरोसा कायम करती है। इससे सरकार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसती है और लोक सुरक्षा के साथ विकास, सुशासन का माहौल तैयार करती है।
विज्ञापन


कहा, सरकार का मतलब है कि उसकी हनक, नीतियां, कार्रवाई जनता में नजर आए न कि सिर्फ उसके होने का एहसास कराएं। अपराधियों के बीच मुख्यमंत्री योगी की हनक सभी को दिखाई पड़ रही है। अपराध और अपराधियों दोनों पर लगाम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम बरसों से यूपी और गोरखपुर आ रहे हैं। यहां पर काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। इससे विकास और लॉ एंड आर्डर के मामले में यूपी अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहा है।

 

केरल के राज्यपाल ने ताजा कीं छात्र जीवन की यादें, मित्रों से मिले

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने शुक्रवार को छात्र जीवन की यादें ताजा कीं। राज्यपाल शनिवार को गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे और फिर यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। शुक्रवार को वह दोपहर में टाउनहाल स्थित पूर्व विधायक गौरी देवी के आवास रवींद्र भवन पहुंचे। उनके परिवार वालों का कुशल क्षेम जानने के साथ ही उन्होंने छात्र जीवन के कुछ मित्रों से भी मुलाकात की।   

चर्चा छिड़ी तो पुराने दिनों के साथियों के साथ संघर्ष के दिनों की यादें भी ताजा हो गईं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद अलीगढ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं। आरिफ मोहम्मद की पूर्व विधायक गौरी देवी के पति रवींद्र सिंह से काफी निकटता रही है। राज्यपाल जब अलीगढ़ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष थे, उसी दौर में रवींद्र सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष थे।

राज्यपाल के गोरखपुर आगमन की सूचना पर गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे। उनके साथ ही रविंद्र भवन पर पहुंचे इंजीनियर श्रवण कुमार सिंह, विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह, जितेंद्र राय, पूर्व महामंत्री धीरज सिंह हरीश से भी राज्यपाल की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय युवक संघ के संयोजक आदित्य सिंह आगू, पूर्व पार्षद मनोज सिंह, सतीश सिंह, जयराम सिंह से भी संवाद हुआ।

लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी : आरिफ मोहम्मद खान
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि लड़कियों को तालीम बहुत जरूरी है। जिस देश की लड़कियां शिक्षित होंगी वहां साक्षरता शत-प्रतिशत होगी और वह देश तरक्की कर दुनिया को इंसान व इंसानियत का तजुर्बा का सीख देगा।

राज्यपाल शुक्रवार को नगर पंचायत उनवल में मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया गर्ल्स (निस्वां) हाईस्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  इसके पूर्व शिलान्यास करने के बाद मदरसे के उप प्रबंधक हाजी मुन्नवर अहमद ने मुख्य अतिथि के समयमान में उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed