{"_id":"698a4b9d6ec614cd880d20b9","slug":"kendriya-vidyalaya-bids-farewell-to-class-12-students-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1224233-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
Tue, 10 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। अपने विदाई भाषण में स्कूल कैप्टन अनिकेत त्रिपाठी और सौम्या मणि त्रिपाठी सहित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को साझा किया।
विज्ञापन