फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kendriya vidyalaya 280 seats will be admitted in class one

गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय: 280 सीटों पर कक्षा एक में होगा प्रवेश, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 11 Jun 2021 09:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Jun 2021 09:26 PM IST
सार

प्रवेश कार्यक्रम जारी, पहली मेरिट लिस्ट 23 जून को, कुल 280 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
kendriya vidyalaya 280 seats will be admitted in class one
गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा एक में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। केवीएस ने आधिकारिक पोर्टल kvsangathan.nic.in पर प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक 2021-22 सत्र के लिए पहली कक्षा में दाखिले के लिए प्रोविजनल लिस्ट 23 जून को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो पांच जुलाई को तीसरी सूची जारी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय पहले कक्षा एक की प्रोविजनल लिस्ट पहले 23 अप्रैल को घोषित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूची को टाल दिया गया था।  पहली वरीयता आरटीई या शिक्षा का अधिकार कोटा के तहत आने वाले छात्रों को दी जाएगी। इसके अलावा संगठन ने कक्षा दो में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत दूसरी कक्षा की सूची की घोषणा 24 जून को होगी।
विज्ञापन


वहीं इस कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया 25 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरटीई, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी में सीटें खाली रह जाती हैं तो उन सीटों पर छात्र आठ जुलाई से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अनुसार प्रवेश की तिथि अगर किसी सार्वजनिक अवकाश के दिन पड़ती है तो अगले कार्यदिवस को ओपनिंग या क्लोजिंग डेट मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केवीएस की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम

  • प्रथम लिस्ट - 23 जून
  • द्वितीय लिस्ट - 30 जून
  • तृतीय लिस्ट - पांच  जुलाई
  • कक्षा दो तथा आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी - 24 जून
  • कक्षा दो तथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश - 25-30 जून
  • शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नामांकन को आवेदन : 8 से 12 जुलाई

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए केवीएस की तरफ से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 23 जून को पहली लिस्ट जारी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का प्रवेश के दौरान शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। अभिभावकों को चार से पांच बैच में बुलाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बच्चों का स्कूल आना वर्जित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed