केजरीवाल ने ट्वीट कर योगी आदित्यानाथ पर बोला हमला, सरकारी स्कूल के मुद्दे पर दी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने 25 दिसंबर को पत्रकार वार्ता करने के बाद सिद्धार्थनगर शहर के प्राथमिक स्कूल बेलसड़ का निरीक्षण किया था। इसके बाद विधायक ने कहा था कि यूपी के मंत्रियों ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री आप मनीष सिसौदिया को चुनौती दी थी, जिसे स्वीकार कर वह लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सरकारी स्कूल का निरीक्षण नहीं करने दिया।
उन्होंने प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री और सिद्धार्थनगर से विधायक सतीश द्विवेदी को चुनौती भी दी थी। इस बीच, जिले के बीएसए राजेंद्र सिंह की ओर से किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सरकारी स्कूलों के निरीक्षण और फोटो खींचने पर रोक लगाने की खबरें चर्चा में आ गईं।
इस मुद्दे पर दिल्ली के सीएम ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि दिल्ली में इस तरह की रोक नहीं लगाई गई है। यहां कोई भी स्कूलों को देख सकता है। साथ ही केजरीवाल ने अमर उजाला की खबर को ट्वीट किया है।
.@myogiadityanath जी, क्या आपकी सरकार ने आदेश जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति UP सरकार के स्कूल नहीं देख सकता और फ़ोटो नहीं खींच सकता? इतने ख़राब हैं आपके स्कूल?
आप से नहीं होगा। दिल्ली आइये। हम आपको अपने स्कूल भी दिखायेंगे और वहाँ आपकी फ़ोटो भी लेंगे https://t.co/wjqScJHfJz— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 26, 2020