फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Keep waiting for facilities like airport at bus station

गोरखपुर: बस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के लिए करते रहिए इंतजार, नहीं मिला एक भी प्राइवेट पार्टनर

Wed, 16 Aug 2023 07:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Aug 2023 07:53 AM IST
सार

गोरखपुर डिपो एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर रेलवे बस स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन अभी निवेशक नहीं मिलने की वजह से देरी हो रही है। अब निवेशकों से वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
Keep waiting for facilities like airport at bus station
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयपोर्ट की तर्ज पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत बनने वाले रेलवे बस स्टेशन के लिए छह साल बाद भी निवेशक नहीं मिल सका है। हालत यह है कि अभी बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। बस स्टेशन पर न ही शौचालय की व्यवस्था है और न ही शुद्ध पेयजल की। जगह नहीं होने से रोडवेज की बसें सड़क पर खड़ी हो रही हैं, इससे राहगीरों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन के निर्माण की तैयारी छह साल से चल रही है। इसके लिए करीब 13 बार टेंडर निकाले गए, लेकिन अभी तक किसी कंपनी या फर्म ने इस योजना की निवेश करने में रुचि नहीं दिखाई। स्टेशन के नवनिर्माण पर 92 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है।
विज्ञापन


गोरखपुर बस स्टेशन से प्रतिदिन डिपो से लगभग 500 से अधिक बाहर की बसें आवागमन करती हैं। इसमें गोरखपुर परीक्षेत्र की 700 बसें हैं। इस बसों से 40 से 50 हजार लोग यात्रा करते हैं। बसों से रोडवेज को 20 से 25 लाख की कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच शान से निकली रैली, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

ये होंगे इंतजाम

स्टैटिस्टिक, वेटिंग हॉल, प्रसाधन केंद्र, बिजली, पंखे, पेयजल, खानपान, होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

गोरखपुर डिपो एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर रेलवे बस स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन अभी निवेशक नहीं मिलने की वजह से देरी हो रही है। अब निवेशकों से वार्ता की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed