{"_id":"61fe0dec07a7bd0c2e5824c6","slug":"kathmandu-gorakhpur-bus-service-will-start-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इस महीने शुरू हो जाएगी काठमांडू-गोरखपुर बस सेवा, अब नेपाल ट्रांसपोर्ट ही करेगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: इस महीने शुरू हो जाएगी काठमांडू-गोरखपुर बस सेवा, अब नेपाल ट्रांसपोर्ट ही करेगा बसों का संचालन
Sat, 05 Feb 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:11 AM IST
सार
बस काठमांडू से चलकर प्रतिदिन सुबह 11 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। तीन घंटे रुकने के बाद अपराह्न दो बजे काठमांडू के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 से 20 फरवरी के बीच काठमांडू-गोरखपुर बस सेवा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को नेपाल सरकार से परमिट मिलने के बाद गोरखपुर पहुंचे नेपाल ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि मंडल की ओर से दी गई।
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे बस स्टेशन परिसर का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों से बस के खड़ा होने व रख-रखाव के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो एके मिश्रा ने बताया कि अभी नेपाल ट्रांसपोर्ट ही बस सेवा शुरू करेगा। यूपी रोडवेज की गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएगी। शुरुआत में नेपाल ट्रांसपोर्ट की एक वातानुकूलित बस प्रतिदिन काठमांडू से गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह बस काठमांडू से चलकर प्रतिदिन सुबह 11 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। तीन घंटे रुकने के बाद अपराह्न दो बजे काठमांडू के लिए रवाना हो जाएगी। अभी किराये का निर्धारण नहीं हुआ है।