{"_id":"5f316ee424145267983eeb74","slug":"kaptanganj-bjp-mla-received-threatening-call-on-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कप्तानगंज विधायक को आया धमकी भरा फोन, स्वतंत्रता दिवस पर हमले की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कप्तानगंज विधायक को आया धमकी भरा फोन, स्वतंत्रता दिवस पर हमले की दी धमकी
Mon, 10 Aug 2020 09:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA CP shukla
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल दोपहर में आम जन से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच एक विदेशी कॉल उनके पास आ गया। इस कॉल में कोई पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री को उड़ाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
कॉल के दौरान उसने पूर्व प्रधानमंत्री तथा सेना के एक अधिकारी को मारने में अपनी भूमिका बताई है। कॉल समाप्त होने से पहले वह एक समुदाय विशेष का जिंदाबाद का नारा भी लगाया है। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस मामले में मंगलवार को एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार वह दोपहर 1.40 बजे जब आम जन से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच उनके फोन की घंटी बजती है। विदेश से आए फोन को देख कर विधायक ने फोन रिसीव किया तो उधर से बिना किसी संबोधन के आवाज आनी शुरू हो गई, जिसमें कई घटनाओं को बताते हुए स्वतंत्रता दिवस पर हमले की बात कही।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि फोन किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि ऐसा लगता है कि आवाज टेप कर किया गया है। वैसे मैं कल इस मामले में एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराऊंगा।