फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kanpur encounter history sheeter and criminals fired on police team two policemen injured from gorakhpur and maharajganj

कानपुर में मुठभेड़ में गोरखपुर के दरोगा और महराजगंज के सिपाही को भी लगी गोली, हालत गंभीर

Fri, 03 Jul 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter history sheeter and criminals fired on police team two policemen injured from gorakhpur and maharajganj
कानपुर एनकाउंटर। - फोटो : amar ujala

कानपुर के चौबेपुर इलाके में बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई टीम में गोरखपुर के गोला इलाके के निवासी सुधाकर पांडेय और महराजंगज पनियरा के निवासी सिपाही शिवमूरत निषाद भी गोली से घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह दोनों के घर घायल होने की सूचना आते ही सब परेशान हो गए। जब सूचना मिली कि वे सुरक्षित हैं, तब राहत की सांस ली।

विज्ञापन


फिलहाल, घर और गांव वाले गर्व भी महसूस कर रहे। उधर, दो पुलिसवालों का घर गोरखपुर परिक्षेत्र में होने की जानकारी होने के बाद डीआईजी गोरखपुर ने दोनों जिले के एसपी को उनके परिवारवालों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में बृहस्पतिवार की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें एक सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और छह पुलिसवाले घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घायलों में चौबेपुर थाने पर तैनात गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के बेलपार पाठक गांव निवासी सब इंस्पेक्टर सुधाकर पाण्डेय और महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव निवासी कांस्टेबल शिवमूरत निषाद भी शामिल हैं।

बढ़पुरवा प्रतिनिधि के मुताबिक सुधाकर पांडेय की पत्नी और बेटा कानपुर में ही रहते हैं। गोला तहसील क्षेत्र स्थित गांव में बुजुर्ग मां-बाप तथा भाई का परिवार है। जबकि सिपाही के घर सूचना मिलते ही भाई कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

दूसरी तरफ शिवमूरत की अभी शादी नहीं हुई है। सुधाकर के गांव उनके भाई के पास सुबह घटना की सूचना आई। सूचना के बाद शिवमूरत के घायल होने की सूचना सबसे पहले उनके बड़े भाई के पास आई। भाई कानपुर के लिए रवाना हो गए। कुछ देर बाद पनियरा पुलिस भी सूचना लेकर पहुंची जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी कानपुर के लिए निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed