कम्हरिया घाट पुल: मार्च तक आवागमन शुरू कराने का दावा, 2014 से चल रहा निर्माण कार्य
2014 में कम्हरिया घाट पुल के शिलान्यास के दौरान कहा गया था कि पुल का काम तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। उस समय इसके निर्माण के लिए 193 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलघाट ब्लॉक में सरयू नदी पर 2014 से बन रहे कम्हरिया घाट पुल से मार्च तक आवागमन शुरू करने का दावा ब्रिज कारपोरेशन की ओर से किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पुल का 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
2014 में कम्हरिया घाट पुल के शिलान्यास के दौरान कहा गया था कि पुल का काम तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। उस समय इसके निर्माण के लिए 193 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। नागपुर की खरे एंड तारकुंडे फर्म ने कुछ समय बाद काम बंद कर दिया। दो साल तक काम नहीं हुआ तो ब्रिज कारपोरेशन ने फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया और काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली। इसके बाद से अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।
सरयू नदी पर बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा पुल
कम्हरिया घाट सरयू नदी पर बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा पुल है। इसकी लंबाई 1400 मीटर है। इसे 46 पिलर पर खड़ा किया गया है। यह पुल तीन जनपदों गोरखपुर-आंबेडकर नगर तथा संतकबीर नगर की सीमा को जोड़ता है।
ब्रिज कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि वर्तमान में पुल का काम 93 प्रतिशत हो गया है। शेष कार्य विभाग तेजी से करा रहा है। मार्च तक हर हाल में पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।