{"_id":"65d51de4b14e8ab30d01e174","slug":"kalyan-mandapam-will-be-built-in-ramlila-maidan-of-tulsiram-west-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-473263-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तुलसीराम पश्चिम के रामलीला मैदान में बनेगा कल्याण मंडपम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तुलसीराम पश्चिम के रामलीला मैदान में बनेगा कल्याण मंडपम
Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने सुबह साइकिल से वार्ड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तुलसीराम पश्चिम स्थित रामलीला मैदान में कल्याण मंडपम बनेगा। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तुलसीराम पश्चिम वार्ड के निरीक्षण के दौरान रामलीला मैदान की जमीन को कल्याण मंडपम के निर्माण के लिए चिह्नित किया और अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को जमीन की पैमाइश के लिए निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने कहा कि यह जमीन घनी आबादी के बीच भी है। यहां पर कल्याण मंडपम बन जाने से जरूरतमंद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम व आयोजन आसानी से हो सकेंगे।
मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल साइकिल से वार्ड नंबर 22 तुलसीराम पश्चिम में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिम के पार्षद राजेश कुमार के साथ पूरे वार्ड का पैदल भ्रमण कर वार्ड में साफ सफाई, नालों की सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और वार्ड में निर्माणाधीन सड़क/नाली आदि की स्थिति देखी।
वार्ड में रामलीला मैदान के पास सार्वजनिक शौचालय की काफी जर्जर देखकर नगर आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन केे प्रभारी डॉ. मणिभूषण तिवारी को निर्देशित किया कि इस जगह का निरीक्षण कर लें और जर्जर शौचालय को ध्वस्त कराकर इसका नए सिरे सेे निर्माण कराएं। इस दौरान जंगल तुलसीराम पश्चिम के पार्षद राजेश कुमार और शहीद शिव सिंह छेत्री नगर के पार्षद चंद्रभान प्रजापति ने नगर आयुक्त को बताया कि इन दोनों वार्डों में 2016 में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डाली गई थी जिसमें अभी तक पानी नहीं आया है। इस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जलकल को इसे ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।