{"_id":"5f4667658ebc3e61f26e73b5","slug":"kalamband-hadtal-gorakhpur-news-gkp3631087156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मचारी आज से दो दिन की कलमबंद हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मचारी आज से दो दिन की कलमबंद हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगाकर्मी दो दिन कलमबंद हड़ताल पर
इटवा, बांसी और बर्डपुर ब्लॉक पर मनरेगा श्रमिकों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी/इटवा/बर्डपुर। अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के इटवा, बांसी और बर्डपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवक संघ और मनरेगा श्रमिकों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। समस्याओं के समाधान की मांग की।
बांसी ब्लॉक में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के रामप्रकाश मिश्र ने कहा कि अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनरेगा कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में कलमबंद हडताल को विवश होना पड़ा। इस दौरान बलिराम वर्मा, अजय कुमार, शैलेंद्र, आशीष, रमेश यादव, प्रेमचंद आदि आदि लोग शामिल रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ (अभामकम) के आह्वान पर ब्लॉक के मनरेगा कर्मियों ने पहले दिन कार्य बहिष्कार के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ एसबी को दिया। ब्लॉक अध्यक्ष लालबाबू की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रामनिरंजन, सादिक हुसैन, अंकित कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार अभामकम के आह्वान पर बर्डपुर में रोजगार सेवक संघ के सीमा सोनकर की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रामअवतार, अजय मिश्र, अर्जुन, सुरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।