{"_id":"633fb659a156fa1e2527b0eb","slug":"kabadi-arrested-for-stealing-files-from-forest-department-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वन विभाग से फाइल चोरी के आरोप में कबाड़ी गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वन विभाग से फाइल चोरी के आरोप में कबाड़ी गिरफ्तार, केस दर्ज
Fri, 07 Oct 2022 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:47 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही से एक बंडल चोरी की गई फाइलों को कागजात के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान महराजगंज जिले के सेंदुलिया क्षेत्र के बबलिया बाबू निवासी पप्पू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग कार्यालय से फाइलों को चोरी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कबाड़ बिनने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि साथियों के साथ फुटपाथ पर सोता है और रात में मौका पाकर चोरी करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही से एक बंडल चोरी की गई फाइलों को कागजात के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान महराजगंज जिले के सेंदुलिया क्षेत्र के बबलिया बाबू निवासी पप्पू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि 29 सितंबर की रात वन विभाग कार्यालय में चोरी हुई थी। पांच अक्तूबर को मुख्य वनाधिकारी सुधीर कुमार ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को वन विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी पेटू, अर्जुन व मोनू के साथ फुटपाथ पर रहता है। 29 सितंबर की रात में कबाड़ बिनने के बहाने घुसा और फाइल चोरी कर लिया था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत