{"_id":"61cad8470fadcd276126ec83","slug":"junior-doctors-of-brd-medical-college-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हड़ताल पर गए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हड़ताल पर गए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, ये है बड़ी वजह
Tue, 28 Dec 2021 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:56 PM IST
सार
शाम को ट्रामा सेंटर व वार्डों से ड्यूटी छोड़कर बाहर निकल गए जूनियर डॉक्टर। करीब दो घंटे तक नहीं हुई ट्रामा सेंटर में मरीजों की भर्ती।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से नाराज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार की शाम से हड़ताल शुरू कर दी है। वे काम बंद कर वार्डों से बाहर निकल गए। इसके चलते करीब दो घंटे तक ट्रामा सेंटर में मरीजों की भर्ती नहीं हो पाई। जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर केवल इमरजेंसी ड्यूटी करने की बात कही है।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे जूनियर डॉक्टर पहले ट्रामा सेंटर फिर बाबा राघव दास की प्रतिमा के पास इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि पीजी का सत्र पीछे चल रहा है। इससे तमाम जूनियर डॉक्टर परेशान हैं। वहीं वार्डों में संख्या कम होने के चलते कार्य का भी अधिक दबाव है। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि मंगलवार से ओपीडी और वार्ड में ड्यूटी नहीं की जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों की अगुवाई कर रहे डॉ. विनय कुमार मल्ल ने बताया कि आमतौर पर पीजी की परीक्षाएं जनवरी में होती हैं। इस बार कोरोना के कारण परीक्षाएं सितंबर में हुईं। अभी काउंसलिंग में मामला लटका हुआ है। इससे जूनियर डॉक्टरों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन