फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   junior doctors beat up attendants by locking in room at Gorakhpur Medical College

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: जूनियर डॉक्टरों ने कमरे में बंद कर तीमारदारों को पीटा, पीड़ितों का आरोप- 80 हजार रुपये भी छीने

Mon, 04 Apr 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। इसे एसआईसी से पता कराया जाएगा। अगर ऐसा है तो गलत है। जूनियर डॉक्टरों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।

 

विज्ञापन
junior doctors beat up attendants by locking in room at Gorakhpur Medical College
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीमारदारों की पीटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीज के तीमारदार ने जूनियर डॉक्टरों पर कमरे में बंद करके मारपीट का आरोप लगाया है। 80 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कमरे से मुक्त कराया। हालांकि, मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कॉलेज के प्राचार्य से भी शिकायत नहीं की है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया के रहने वाले भागवत गुप्ता अपने पिता हरीराम (77) का इलाज कराने आए थे। उन्हें ब्रेनहेमरेज की शिकायत थी। उन्हें मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर नौ के बेड नंबर 77 पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन


भागवत का आरोप है कि मरीज को डिस्चार्ज करने की बात पर जूनियर डॉक्टरों ने साले सतीश, बहन विजय लक्ष्मी और मुझे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा-पीटा। इस बीच वार्ड में मौजूद किसी ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को कमरे से मुक्त कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी गुलरिहा शंभू नाथ सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। इसे एसआईसी से पता कराया जाएगा। अगर ऐसा है तो गलत है। जूनियर डॉक्टरों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed