{"_id":"65e4d3b79fd322ffb801c348","slug":"judo-and-badminton-players-will-get-the-gift-of-indoor-hall-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-485841-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जूडो और बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा इंडोर हॉल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जूडो और बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा इंडोर हॉल का तोहफा
Mon, 04 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज : इंडोर हॉल के लिए मिले 2.07 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों को बहुत जल्द इंडोर हॉल का तोहफा मिलेगा। इसमें जूडो, बैडमिंटन और कुश्ती के मैच आयोजित होंगे। निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए 2.07 करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है।
कॉलेज में इंडोर गेम्स के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये से हॉल का निर्माण किया जा रहा है। फंड की कमी की वजह से निर्माण रुक गया था। पिछले दिनों प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण आलोक कुमार ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। फंड की कमी का मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे जल्द जारी करवाने की बात कही। बजट जारी होने के बाद जल्द ही यह निर्माण पूरा हो जाएगा।
जूडो और बैडमिंटन खिलाड़ियों को फायदा
स्पोर्ट्स कॉलेज में जूडो और बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए इंडोर हॉल नहीं है। यह दोनों खेल इंडोर हैं। ऐसे में इनकी ट्रेनिंग भी प्रभावित हो रही थी। खिलाड़ियों ने प्रमुख सचिव को अपनी समस्या से अवगत कराया था। इस हॉल में जूडो और बैडमिंटन के अलावा कुश्ती और टेबल टेनिस के मैच भी खेले जा सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, यहां पर अभी टेबल टेनिस नहीं है। हॉल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हो रहा है। इसमें लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। प्राचार्य आले हैदर ने बताया कि जूडो और बैडमिंटन के लिए बन रहे इंडोर हॉल के लिए 2.07 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।