{"_id":"619ba44cfddc2a67d808601b","slug":"jp-nadda-visit-vantangiya-villege-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: वनटांगिया में बोले जेपी नड्डा, यहां 'महाराज जी' ने बनाई विकास की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: वनटांगिया में बोले जेपी नड्डा, यहां 'महाराज जी' ने बनाई विकास की तस्वीर
Mon, 22 Nov 2021 07:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:40 PM IST
सार
वनटांगिया गांव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया गांवों को बसाने के बजाय उजाड़ने का आरोप। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अपने दम पर इनकी जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन
गोरखपुर में जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि सही नेतृत्व देखने को मिल जाए तो विकास होता है और गलत नेतृत्व हो तो विनाश। वनटांगिया गांव की जो तस्वीर देखने को मिल रही है, यहां पक्की सड़क, पक्के मकान, पीने का पानी, बिजली आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, यह सब सही नेतृत्व यानी महाराज जी की मेहनत का नतीजा है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को वनटांगिया खाले गांव में आयोजित संवाद जनसभा में कही।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले के पांच वनटांगिया गावों को सही मायनों में आजादी दिलाने वाला करार देते हुए कहा कि 1947 के बाद से 2008 तक यहां के लोगों को पक्के मकान बनाने पर भी रोक थी। सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने वनटांगियां समाज के महराजगंज तक पैदल मार्च का समर्थन किया था।
विज्ञापन
तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि तब उसने बसाने के बजाय उजाड़ने का काम किया। वन तैयार करने वालों को फूस की झोपड़ी में कच्ची दीवार भी बनाने की अनुमति नहीं थी। जबकि योगी आदित्यनाथ ने 2008 में जमीन का अस्थायी कब्जा दिलाया और 2017 में मुख्यमंत्री बनते ही गांव को राजस्व ग्राम बनाया।
विज्ञापन
इन पांच गांवों में आज स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं, विकास और जनकल्याण की वह सारी योजनाएं लागू हैं जो पिछली सरकारों में नहीं थीं। कहा कि यह सब सही आदमी के चुनाव का नतीजा है। गांव वालों को चुनाव के समय दोबारा सही व्यक्ति का चुनाव करने और गलत को बाहर का रास्ता दिखाने का पाठ पढ़ाते हुए कमल का बटन दबाने की सलाह दी।
मोबाइल वालों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
सभा का संचालन कर रहे क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने जनसभा में उपस्थित लोगों से उनका मोबाइल ऊपर उठाने को कहा। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दस अंक का मोबाइल नंबर बताकर लोगों से इस पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता लेने को कहा। पांडाल में मौजूद सैकड़ों लोगों ने मिस कॉल कर मोबाइल ऊपर उठा कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखाया।