फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joy in Gorakhpur due to successful landing of Chandrayaan 3

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से गोरखपुर में हर्ष, एक दूसरे को गले मिलकर दी बधाई

Wed, 23 Aug 2023 09:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही गोरखपुर में लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते नजर आए। शहर के दर्जनों कॉलेजों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते लोग ताली बजाकर अभिवादन किया और एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन
Joy in Gorakhpur due to successful landing of Chandrayaan 3
चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाते जुबली इंटर कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

विज्ञापन


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही गोरखपुर में लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते नजर आए। शहर के दर्जनों कॉलेजों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते लोग ताली बजाकर अभिवादन किया और एक दूसरे को बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग देशभक्ति में लबरेज दिखें। जुबली इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 को लैंड कराने में दिखा अभिषेक का मैनेजमेंट, निभाई खास भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन



 

दुनिया में शिर्ष पर खड़ा हुआ भारत

Joy in Gorakhpur due to successful landing of Chandrayaan 3
चंद्रयान 3 की सफलता पर जीत का निशान दिखाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

संस्कृति पब्लिक स्कूल में स्क्रीन पर चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण किया गया। चंद्रयान की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि आज का दिन 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग कराकर दुनिया में तकनीकी मामलों में भारत को आगे खड़ा कर दिया है।

Joy in Gorakhpur due to successful landing of Chandrayaan 3
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाते गोरखपुरवासी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर वासियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इससे विश्वभर में भारत का कद और ऊंचा हो गया है। गोरखपुर में जश्न जैसा माहौल है।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय पर बुधवार को जश्न का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के साथ जिला पदाधिकारियों ने रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर टेलीविजन पर चंद्रयान के लैंडिंग के एक-एक पल को देखा। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि यह पल अविस्मरणीय है। इसी क्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सहजनवां बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी व्यक्त की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed