{"_id":"61b677ca9568c7573b56f31b","slug":"journalism-topper-nikhil-will-get-atul-maheshwari-memorial-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : पत्रकारिता के टॉपर निखिल को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : पत्रकारिता के टॉपर निखिल को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक
Mon, 13 Dec 2021 11:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:19 AM IST
सार
15 दिसंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन देंगी पदक।
विज्ञापन
निखिल तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) के टॉपर निखिल तिवारी को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक मिलेगा। यह पदक कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 15 दिसंबर को आयोजित समारोह में प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार स्मृति स्वर्ण पदक संयुक्त रूप से दो मेधावियों जितेंद्र कुमार और टॉपर अंजू सिंह को मिला था। यह दूसरा मौका होगा, जब निखिल को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। निखिल को बीजे अंतिम वर्ष में 81.67 फीसदी अंक मिले हैं। मूलरूप से सलेमपुर देवरिया के मिश्रौली गांव के रहने वाले निखिल के पिता पवन तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
निखिल ने टैगोर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना पंजाब से कक्षा 10वीं की पढ़ाई 72 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। एसके इंटर कॉलेज सलेमपुर देवरिया से कक्षा 12वीं में 83 फीसदी अंक हासिल किये हैं। बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी, देवरिया से बीएससी की पढ़ाई के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
निखिल कहते हैं कि पत्रकारिता शौक है। मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक मिलने से गौरव बढ़ा है। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अब पत्रकारिता में परास्नातक करना है, फिर भविष्य संवारना है।