फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joint Magistrate Gaurav Singh Sogarwal sealed three hospital for open without registration in gorakhpur

बिना अनुमति चल रहे थे शहर के तीन बड़े अस्पताल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऐसे की कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2020 09:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 09:20 AM IST
सार

  • हरदेव हॉस्पिटल, गिरिजा चाइल्ड केयर और शुभांगी डायग्नोस्टिक सेंटर सील
  • मानवी व जया हॉस्पिटल में नए मरीज भर्ती करने पर रोक, प्रबंधन से जवाब तलब

विज्ञापन
Joint Magistrate Gaurav Singh Sogarwal sealed three hospital for open without registration in gorakhpur
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी मानक पूरा किए संचालित हो रहे गोरखपुर शहर के हॉस्पिटल व डॉयग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने औचक छापामारी कर जहां दो हॉस्पिटल व एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिए वहीं दो हॉस्पिटल में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी। दोनों के प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब और जरूरी कागजात सहीं नहीं मिले तो इन्हें भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कूड़ाघाट क्षेत्र स्थित शुभांगी डायग्नोस्टिक सेंटर, हरेदव हॉस्पिटल और गिरिजा चाइल्ड केयर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। छापामारी के दौरान हरदेव हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए। छानबीन के दौरान पता चला कि वहां लिंग जांच भी होती है।
विज्ञापन


बताया कि इस हॉस्पिटल के डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कूड़ाघाट में ही स्थित मानवी हॉस्पिटल और जया हॉस्पिटल की जांच में भी कई मानकों की अनदेखी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed