फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people lost 22 lakh rupees for government job fraud by miscriants

रिश्वत देकर सरकारी नौकरी पाने की लालच पड़ी भारी, दो ने गंवाए 22 लाख रुपये

Mon, 23 Nov 2020 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Two people lost 22 lakh rupees for government job fraud by miscriants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गलत तरीके से नौकरी पाने के पाने की लालच में दो लोगों ने 22 लाख गवां दिए। पीड़ित की तहरीर पर नगर बाजार पुलिस ने खुद को आईएएस अफसर बताकर रकम लेने के आरोपी नगर थाने के सराय निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 22 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आरोपी ने खुद को केरल में तैनात होना बताया था।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी जयराम यादव ने नगर थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि जगदीश प्रसाद वर्मा ने उसकी पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये दिसंबर 2018 में लिए। उनके एक परिचित सत्यराम चौधरी निवासी कठौतिया, थाना नगर से उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो किस्तों में 11 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी न मिलने पर जब रकम मांगी गई तो आरोपी ने रंगदारी के केस में उसे फंसाने की बात कही। प्रयागराज से अपने वकील के माध्यम से नोटिस भी भेजा। पीड़ित के मुताबिक आरोपी से हुए वार्तालाप की रिकार्डिंग व लेनदेन के अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपा। उसने प्रयागराज के फाफामऊ स्थित एक बैंक की शाखा में अपनी पत्नी के अकाउंट में छह लाख रुपये परिचित से मंगाने के साक्ष्य दिया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed