{"_id":"5f7b7c0d8ebc3ec5f1251c6b","slug":"jila-purti-vibhag-gorakhpur-city-news-gkp3682300128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति विभाग ने शुरू की डोर स्टेप सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति विभाग ने शुरू की डोर स्टेप सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पूर्ति विभाग ने शुरू की डोर स्टेप सुविधा
गोरखपुर। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अब पहले के मुकाबले अधिक सुविधा मिलेगी। इसका कारण खाद्य सामग्री का उनके पास अति शीघ्र पहुंचना है। जिला खाद्य पूर्ति विभाग ने डोर स्टेप की इस नई व्यवस्था को सोमवार को शुरू कर दिया है। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह की अगुवाई में गेहूं और चावल की रसद भारतीय खाद्य निगम से उठाई गई।
नवीन व्यवस्था के अनुसार रसद को जिला पूर्ति विभाग द्वारा अपने भंडार में स्टोर न कर सीधे कोटेदारों तक पहुंचाया गया। पांच अक्तूबर से क्रियान्वित हुई इस व्यवस्था के लिए खोराबार विकासखंड को चुना गया। खोराबार में 73 कोटेदार हैं। पहले चरण में गेहूं और चावल दो कोटेदारों को मुहैया कराया गया है। कोटेदारों ने मोबाइल पर डाउनलोड एप पर मिले ओटीपी नंबर को डालने के बाद खाद सामग्री प्राप्त की। कोटेदारों ने जैसे ही राशन प्राप्त किया, उसकी जानकारी स्वत: अपलोड हो गई। इसी तरह की व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए भी रहेगी। कोटेदार पांच नवंबर से राशन बांटेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो पांच नवंबर से ही सभी विकास खंडों में व्यवस्था लागू हो जाएगी।