{"_id":"661309be3e4936670d03c1b9","slug":"jhulelals-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-pomp-procession-will-take-place-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-519328-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धूमधाम से मनेगी झूलेलाल की जयंती, निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धूमधाम से मनेगी झूलेलाल की जयंती, निकलेगी शोभायात्रा
Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भगवान झूलेलाल की जयंती यानी चेट्री चंद्र उत्सव 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। सिंधी समाज के सभी पुरुष, महिलाएं और बच्चे भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। इसके लिए ड्रेस कोड भी तय कर दिया गया है। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। 10 अप्रैल को ही राष्ट्रीय सिंधी भाषा दिवस भी है, इसलिए इस बार धार्मिक कार्यक्रम में समाज के रीति रिवाज की भी झलक दिखेगी।
सूरजकुंड में रविवार को हुई बैठक में सिंधी सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि 10 अप्रैल को सुबह नौ बजे श्री झूलेलाल मंदिर, विकास नगर में आरती होगी। उसके बाद मंदिर से श्री झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ, कल्याण नगर, कैलाश नगर, जटाशंकर, आर्यनगर, बक्शीपुर, बैंकरोड, विजय चौक, सुमेर सागर होते हुए पूज्य माता साहिब आश्रम पर तक पल्लव के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आश्रम में आरती व प्रसाद वितरण होगा। इस मौके पर लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया गया।
यह है ड्रेस कोड
पुरुष सफेद शर्ट, टीशर्ट या कुर्ता पाजामा पहनेंगे, जबकि महिलाएं सफेद सूट और लाल चुन्नी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी।