{"_id":"6ac01ed5df71ce1e2001d370","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-woman-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1471530-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से जेवर और नकदी चोरी
Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने बृहस्पतिवार को चार महिलाओं ने एक महिला को बातचीत में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि इसके बाद ऑटो से मोगलहा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर उसके कान की सोने की फूल, मंगलसूत्र और तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद में महिलाएं उसे बीआरडी के पास उतारकर भाग गईं।
महराजगंज के घुघली क्षेत्र के भुवनी निवासी पप्पू भंडारी की पत्नी मीना अपनी बेटी के घर गुलरिहा के सरैया आई थी। बेटी का बीआरडी में प्रसव हुआ था। बृहस्पतिवार को वह दवा लेने मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने गई। दवा लेकर निकलते समय चार महिलाओं ने उनसे बातचीत शुरू की और हाथ पकड़कर ठेले तक ले गईं। मीना के मुताबिक इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया। इसके बाद महिलाएं उसे ऑटो से मोगलहा ले गईं और जेवर-नकदी लेकर बीआरडी के पास छोड़ दिया। नशे की हालत में वह बेटी के घर पहुंची। शुक्रवार को होश में आने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।