फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewellery Market Shines During Festive SeasonTraders Expect Boom from Dhanteras

गोरखपुर: त्योहारी सीजन में चमका सराफा बाजार, धनतेरस-दिवाली और लगन तक बंपर कारोबार की उम्मीद

Sat, 17 Oct 2026 03:40 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 17 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

कुछ सराफा व्यापारी ज्वेलरी की खरीद पर कूपन दे रहे हैं, लॉटरी के माध्यम से विजेता ग्राहकों को स्कूटी और कार ऑफर किए जा रहे हैं। कुछ सराफा व्यापारी मेकिंग चार्ज में विशेष छूट दे रहे हैं। त्योहार के माहौल में ग्राहकों के लिए ऑफर ही ऑफर है।

विज्ञापन
Jewellery Market Shines During Festive SeasonTraders Expect Boom from Dhanteras
ज्वेलरी की दूकान पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के मौसम में सराफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। शहर के तमाम छोटे-बड़े ज्वेलरी की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। अभी दशहरा का समय चल रहा है और आने वाले समय में धनतेरस- दिवाली और उसके बाद शादी-विवाह का समय शुरू होगा। त्योहार और लगन को देखते हुए ग्राहक खूब खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सराफा कारोबारियों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन


सोने का रेट इन दिनों आम दिनों की तुलना में कुछ कम हुआ है, जिससे सोने को सेविंग के तौर पर देखने वाले ग्राहक अवसर का लाभ उठाने दुकानों पर आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शादी-विवाह की नजरिए से खरीदारी करने के इच्छुक ग्राहक सोने के दाम और गिरने का इंतजार भी कर रहे हैं। ग्राहकों के मूड को जानना आसान बात नहीं है।मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक सराफा प्रतिष्ठान पर डिफेंस में काम करने वाले ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। त्योहार के माहौल में ग्राहकों के लिए सोने के गहनों पर 75% तक और डायमेंड पर 100% तक मेकिंग चार्ज में छूट मिल रहा रहा है। साथ ही प्राइस लॉक करने का भी ऑफर दिया जा रहा है। यहां अब तक 70 लाख रूपये की जूलरी की बुकिंग हो चुकी है। हर तरह के ग्राहक बाजार में आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों में आगामी धनतेरस-दिवाली और लगन को लेकर भी काफी उत्साह है। बंपर कारोबार की उम्मीद में तरह-तरह की तैयारियां की गई हैं। व्यापार का यह रूझान आने वाले समय में भी ऐसा ही बना रहेगा ऐसी उम्मीद है।
विज्ञापन


कारोबारियों में कंपटीशन, ग्राहकों के लिए ऑफर ही ऑफर
त्योहार के मौसम में व्यापार में तेजी है तो व्यापारियों में आपसी कंपटीशन भी खूब है। बाजार में आई रौनक के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। पार्क रोड स्थित एक प्रमुख सराफा प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को जूलरी के लिए प्राइस प्रोटेक्शन ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें पसंद किए गए गहने की लागत का 25% मूल्य जमा करके धनतेरस में शेष राशि देकर डिलीवरी ली जा सकती है। साथ ही मूल्य बढ़ जाने के बावजूद बुकिंग किए गए गहने के लिए बढ़ा हुआ पैसा नहीं देना पड़ेगा और दाम कम हो जाने पर कम हुई कीमत पर ही डिलीवरी ली जा सकती है। दोनों स्थितियों में ग्राहक का ही फायदा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक प्रतिष्ठान पर जल-थल और वायुसेना कर्मियों को विशेष छूट देने की बात कही गई है। कुछ सराफा व्यापारी जूलरी की खरीद पर कूपन दे रहे हैं, लॉटरी के माध्यम से विजेता ग्राहकों को स्कूटी और कार ऑफर किए जा रहे हैं। कुछ सराफा व्यापारी मेकिंग चार्ज में विशेष छूट दे रहे हैं। त्योहार के माहौल में ग्राहकों के लिए ऑफर ही ऑफर है।

व्यापार में अच्छी स्थिति चल रही है। ग्राहकों ने इस बार पितृपक्ष में ही खरीदारी शुरू कर दी थी, एहसास ही नहीं हुआ कि पितृपक्ष है। इसका कारण यह भी है कि हम लोगों ने पितृपक्ष में ही दिवाली की अपनी स्कीम और ऑफर को लांच कर दिया था। इस बार हम लोग प्री बुकिंग ऑफर भी दे रहे हैं, जिसमें एक छोटी सी रकम देकर ग्राहक अपने सोने का दर तय कर सकते हैं। दाम घट जाने पर उन्हें घटे दाम पर उनकी बुक की गई जूलरी मिल सकती है। धनतेरस से 5-7 दिन पहले बुकिंग कर सकते हैं और 9 नवंबर या उससे पहले जिस दिन चाहें वे खरीदारी कर सकते हैं।- सौमित्र सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा, गोलघर

त्योहारी सीजन में ग्राहक अच्छी संख्या में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में सोने के दामों में कुछ कमी भी आई है। हम जूलरी की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 8% की छूट भी दे रहे हैं। इसका फायदा भी ग्राहकों को मिल रहा है। इस समय त्योहारों को लेकर ग्राहकों में उत्साह है, दाम में कमी भी हुई है। कुल मिलाकर व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा है। ग्राहक नवंबर में लगन की भी खरीदारी करने आ रहे हैं। आगे भी ऐसा ही माहौल बने रहने की उम्मीद है।- संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा ज्वेलर्स, गोलघर

सराफा व्यापार कुछ समय से औसत चल रहा था। अब त्योहार के माहौल में ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में 5 % की छूट दी जा रही है। हमारे पास हर तरह के ग्राहक आते हैं। धनतेरस, दीवाली और लगन में अच्छा कारोबार होगा, हम ऐसी उम्मीद कर रहे हैं। लाइटवेट, बजट फ्रेंडली जूलरी के साथ-साथ बड़े बजट की जूलरी भी हमारे पास उपलब्ध है।- धीरज बरनवाल, निदेशक, बरनवाल ज्वेलर्स, हरबंश गली, हिंदी बाजार

दशहरा में आम दिनों से करीब 20% अधिक का व्यापार हो रहा है। दीवाली में ज्यादा बढ़त की उम्मीद है। इस समय खरीदारी कर रहे ग्राहकों को हम लोग सोने की जूलरी में 7.5% से मेकिंग चार्ज में छूट दे रहे हैं। साथ ही एक और ऑफर भी है, जिसमें ग्राहक अपने पसंदीदा गहने की लागत का 70% अमाउंट जमा करके बुकिंग कर सकता है। डिलीवरी के समय शेष 30% अमाउंट देकर अपनी जूलरी प्राप्त कर सकता है। इस बीच अगर दाम में कोई वृद्धि हुई तो भी ग्राहक से हम सिर्फ वही अमाउंट लेंगे जो बुकिंग के समय थी। सोना इन्वेस्टमेंट का अच्छा स्रोत है। ग्राहक इस दृष्टि से भी खरीदारी करते हैं। -योगेश अग्रवाल, निदेशक, ठाकुर प्रसाद गोपालदास ज्वेलर्स प्रा.लि, गोलघर

क्या कहते हैं सराफा संगठन

सोने के दाम गिरे हैं। ग्राहक दाम और भी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। त्योहारों के माहौल में व्यापारी अपनी कमाई का परसेंटेज कम कर रहे हैं। ग्राहकों के पास अच्छा अवसर है। लाइटवेट और बजटफ्रेंडली जूलरी भी उपलब्ध है। आने वाले धनतेरस और दीवाली को लेकर सराफा बाजार उत्साहित है। - गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल, गोरखपुर


दशहरा के माहौल में व्यापार ठीक चल रहा है। धनतेरस और दीवाली में व्यापार में कहीं अधिक तेजी की उम्मीद है। लगन में भी ग्राहक खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाएंगे। सराफा बाजार के लिए व्यापार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। - हरिद्वार वर्मा, महामंत्री, सराफा मंडल, गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed