फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelery worth lakhs kept in a bag stolen from the bride's room in the resort

Gorakhpur News: रिजार्ट में दुल्हन के कमरे से बैग में रखे लाखों के गहने चोरी

Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs kept in a bag stolen from the bride's room in the resort
दूल्हे को गिफ्ट देने के लिए रखे गए थे चेन, अंगूठी और घड़ी
विज्ञापन

खोराबार पुलिस केस दर्ज कर मामले की रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के देवरिया बाईपास पर स्थित गंगा रिजार्ट से शादी समारोह के दौरान दुल्हन के कमरे से गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पता चला कि परिवारवालों ने दूल्हे को गिफ्ट देने के लिए सोने की चेन, अंगूठी और घड़ी सहित कई सामान एक बैग में रखे थे। जब गिफ्ट देने का समय हुआ तब सामान चोरी हो गए थे। दुल्हन के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी निवासी डाॅ. अजय कुमार मिश्रा बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनकी बेटी की शादी देवरिया बाईपास स्थित गंगा रिजार्ट से 21 अप्रैल को हुई है। शादी के दिन परिवार के लोग दूल्हे-दुल्हन का सामान रिजार्ट में लेकर गए और दुल्हन के कमरे में अलमारी में रख दिए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अलमारी में ताला नहीं लगा था। किसी समय अलमारी से दूल्हे को गिफ्ट देने के लिए रखे गए गहनों की चोरी हो गई। शिकायत पर बुधवार रात में खोराबार पुलिस केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। रिजार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से अभी तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि गहने किसने चोरी की है। डाॅ. मिश्र ने रिजार्ट के कर्मचारियों पर शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कर्मचारी कई बार साफ-सफाई करने अंदर गए थे। अलमारी में ताला तक नहीं लगा हुआ था। उधर, पुलिस कर्मचारियों के साथ ही मेहमान के रूप में आए चोरों पर शक करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed