देवरिया: आभूषण की दो दुकानों से पांच लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
एक दुकान में चोरी करने में असफल रहे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस, डाग स्कवायड और फोरेंसिंक टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में पुलिस की हनक से बेखौफ चोरों ने शहर के अमर ज्योति चौराहे के पास से नई बाजार में स्थित तीन आभूषण की दुकानों को निशाना बना लिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने दुकानों के पिछले दरवाजे को तोड़कर दो दुकानों से करीब पांच लाख रुपए का सोने व चांदी के जेवर चुरा लिया। जबकि एक दुकान का ताला न टूटने की वजह से चोर मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकें।
सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में हड़कंप मंच गई और कारोबारी घटना से सहम गए। मौके पर पहुंचे सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने डाग स्कवायड और फोरेंसिंक टीम को बुलाया। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाया।
शहर के गरूणपार मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा, सिंधी मिल कालोनी के इलाही टोला के इम्तियाज अहमद और गायत्रीपुरम निवासी राहुल वर्मा के शहर के अमर टाकिज ज्योति चौराहे के पास नई बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात में दुकान बंद अपने- अपने घर चले गए। रविवार की साप्ताहिक बंदी के कारण दुकानें नहीं खुली।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे राहुल वर्मा जब दुकान पहुंचे तो देखे कि कांउटर खुला हुआ औँर इसमें रखा करीब तीन लाख रुपए का जेवर गायब है। इसी बीच बगल के दुकानदार इम्तियाज ने दुकान खोला तो देखा कि पिछला दरवाजा खुला हुआ है और कांउटर में रखा करीब दो लाख रुपए का चांदी का जेवर गायब है।
इसके कुछ ही देर बाद बगल के ही दुकानदार मनोज वर्मा ने देखा कि उनकी दुकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई है। इस घटना से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जबकि घटना की जानकारी होते व्यापारी नेता अमित मोदनवाल सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। प्रयास है कि शीघ्र खुलासा कर दिया जाए।
तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
देवरिया कोतवाली के पास के इलाके में स्थित दुकानों में चोरी की घटना में शामिल चोरों का फुटेज वारदात करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानों में लगे कैँमरों को पुलिस ने खंगाला तो देखा कि तीन चोर दुकानों में चोरी की वारदात कर रहे है। इस आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। जबकि संयोग रहा कि चोर दुकानों में मौजूद तिजोरी तोड़ नहीं पाए। क्योंकि इस तिजोरों को गैस कटर के अलावा किसी चीज से नहीं तोड़ा जा सकता है। दुकानदारों के अनुसार अगर तिजोरी चोर तोड़ने में कामयाब हो जाते तो करोड़ों का जेवर चुरा ले जाते।
शहर में बढ़ी चोरी की वारदात, खुलासा न होने से चोरों का बढ़ा मनोबल
देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी घटनाएं आए दिन हो रही है। लेकिन पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में असफल साबित हो रही है। हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं पर नजर डाली जाए तो शहर के भुजौली कालोनी में करीब छह मकानों में चोरी की वारादत हो चुकी है। इसी तरह भीखमपुर रोड पर चार मकानों में चोरी हो चुकी है। जबकि जेल रोड चौकी क्षेत्र में दो मकानों में चोरी हुई। सीसी रोड और उमानगर में भी कई मकानों में हाल के दिनों में चोरी की वारदात होने के बाद भी पुलिस इन घटनाओं को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। इसी जनपद के बनकटा, खामपार, भटनी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात काफी बढ़ी है।